{"_id":"5cd5bc92bdec2207014a02cf","slug":"101557511314-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज की सबसे बड़ी जरूरत है संस्कारीशिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज की सबसे बड़ी जरूरत है संस्कारीशिक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की गई।
हरनाम सिंह नगर स्थित शिव मंदिर में समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके बाद नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, बिजेंद्र शर्मा दीपक और महामंत्री प्रमोद भारद्वाज ने धर्म ध्वजा फहराई। पंडित राजकुमार बडथवाल और पंडित भूवनेश्वर शर्मा के ब्रह्मत्व में यज्ञ का आयोजन किया गया। मांगेराम शर्मा सपत्नीयज्ञमान रहे। समाज के लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर जन कल्याण की कामना की। इसके बाद हुई विचार गोष्ठी में मथुरा से पहुंचे पंडित अनिल शास्त्री ने कहा कि संस्कारी शिक्षा आज हमारे समाज की सबसे बड़ी जरूरत है। ब्राह्मण संस्कारी होगा तो पूरा समाज संस्कारित होता चला जाएगा। उन्होंने दुर्व्यसनों के त्याग करने का आह्वान समाज से किया। ब्राह्मण सभा के प्रदेश सचिव प्रमोद अंगीरस और परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष दिनेश भारद्वाज ने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की जा रही अनर्गल बयानबाजी पर यदि रोक नहीं लगी तो समाज आंदोलन को बाध्य होगा।
इस मौके पर पंडित जुगमेंद्र शर्मा, वीके शर्मा, डा पीके शर्मा, पंडित शिवराज कौशिक, अशोक शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा, विनय शर्मा, प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, प्रतीत उपाध्याय, राजीव पाराशर, मुकेश शांडिल्य, ब्रिजेश वत्स, गौरव एडवोकेट आदि रहे। अध्यक्षता पंडित प्रेमचंद और संचालन अरविंद शांडिल्य ने किया।