फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसएसपी दिनेश कुमार को कमेंडेशन डिस्क अवार्ड

एसएसपी दिनेश कुमार को कमेंडेशन डिस्क अवार्ड

Fri, 25 Jan 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार को कमेंडेशन डिस्क अवार्ड
सहारनपुर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में गोलीबारी करने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों से रायफलें लूटने के आरोपी खालिस्तान समर्थकों की गिरफ्तारी पर एसएसपी दिनेश कुमार को डीजी कमेंडेशन डिस्क अवार्ड से नवाजा जाएगा। गणतंत्र दिवस पर उन्हें यह पुरस्कार आईजी शरद सचान देंगे। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक मुकेश मिश्र को भी इस अवार्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

शामली में अक्तूबर 2018 में चौसाना-बिडौली मार्ग पर पुलिसकर्मियों पर हमला करके दो रायफल लूट ली गई थीं। उस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार शामली मेें तैनात थे। वारदात को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी दिनेश कुमार ने पुलिस और पीएसी की टीमों के साथ कई दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसके बाद 15 अक्तूबर को आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर सनसनीखेज खुलासा हुआ था। रायफल लूटने का मकसद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के रैलियों में गोलियां बरसाना था। वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना खालिस्तान समर्थक जर्मन सिंह था, जिसने अन्य साथियों को मिलाकर पुलिसकर्मियों से रायफलें लूट ली थीं। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण एनआईए की टीम ने भी शामली जिले में पहुंचकर गहनता से पड़ताल की थी। रायफल लूटने वाले खालिस्तान समर्थकों की गिरफ्तारी कर बड़ी कामयाबी हासिल करने पर एसएसपी दिनेश कुमार को डीजी कमेंडेशन डिस्क अवार्ड देने की घोषणा की गई है। गणतंत्र दिवस पर आईजी द्वारा यह पुरस्कार एसएसपी दिनेश कुमार को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक मुकेश मिश्र को भी कमेंडेशन डिस्क अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed