{"_id":"5c437a64bdec22736f4a6fd6","slug":"101547926116-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने जाना योजनाओं का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने जाना योजनाओं का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने जाना योजनाओं का हाल
सहारनपुर। विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विकास कार्यों की जानकारी ली।
बैठक में विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ने पूछा कि शाकंभरी मार्ग बनवाने में बीते तीन वर्ष में क्या प्रगति हुई। नौगजा पीर का पुल भी 100 वर्षों से अधिक पुराना है। इस पर अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी रामेश्वर सिंह ने बताया कि बेहट रोड से शाकंभरी तक का कार्य जल्द ही करा दिया जाएगा। नौगजा पीर के पुल के निर्माण के लिए एनएएचआई को पैसा मिलने पर कार्य कराया जाएगा। समिति के सदस्य राकेश प्रताप सिंह ने इस बारे में 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। समिति के सदस्य मसूद अख्तर ने कहा कि सहारनपुर निगम में शामिल गांवों का विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के आरोप में एक ई-रिक्शा चालक पर सात लाख रुपये पेनाल्टी लगा दी गई है। इस पर विद्युत निगम के अधिकारी ने बताया कि मानकों के अनुरूप ही कार्रवाई की जा रही है, किसी से भेदभाव नहीं किया जाता। सदस्य राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों के मुद्दों के लिए एक समिति का गठन किया जाए, जिससे पता चल सके कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान को मिल रहा है या नहीं। विधायक प्रदीप चौधरी ने विद्युत सुदृढ़ीकरण कराने में कंपनियों के संतोषजनक कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। समिति ने खाद्य एवं रसद विभाग, ऊर्जा विभाग, परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग आदि की जानकारी ली। इस दौरान विधायक देवेंद्र निम, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे और सीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।