{"_id":"5c23cc88bdec2256e27b82c2","slug":"101545849992-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुलिस आरक्षी एवं पीएसी आरक्षी के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया एक बार फिर पुलिस लाइन में शुरू हो गई है। दूसरी वरीयता सूची जारी होने के बाद लगभग साढ़े पांच हजार अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी एवं शारीरिक मानक परीक्षण कराया जाएगा।
पुलिस एवं पीएसी के आरक्षी पदों के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पहले शारीरिक मापदंड की परीक्षा हुई एवं दस्तावेजों की जांच की गई। लेकिन अभ्यर्थी कम रह गए। जिसके बाद दूसरी वरीयता सूची जारी की गई। जिसमें लगभग साढ़े पांच हजार अभ्यर्थियों को सहारनपुर में दस्तावेजों की जांच एवं शारीरिक मापदंड की जांच के लिए बुलाया गया। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि 26 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रत्येक दिन लगभग सात सौ अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और शारीरिक मापदंड की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले हुई परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कम रह गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में ही दो जनवरी तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी।