{"_id":"5c23cbdebdec222c35625f9c","slug":"101545849822-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एसएसपी दिनेश कुमार ने कई चौकी प्रभारियों, निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
बुधवार को एसएसपी द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सदर बाजार के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह को अपराध शाखा की विवेचना सेल में भेज दिया गया है। निरीक्षक रणवीर सिंह यादव को पुलिस लाइन से देवबंद थाना में अतिरिक्त प्रभारी बनाया गया है। देवबंद के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मोहन सिंधु को विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा बेहट के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था चेतराम शर्मा को गंगोह थाना का अतिरिक्त प्रभारी बनाया गया है।
चौकी प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र
पुलिस लाइन से ओमवीर सिंह को सरसावा की शाहजहांपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। देवबंद थाने की बॅार्डर चौकी के कार्यवाहक प्रभारी धर्मराज यादव को उसी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। मकबरा देवबंद के चौकी प्रभारी राजकुमार को तीतरो थाना भेजा गया है, जबकि नरेशपाल को लाइन से चौकी प्रभारी मकबरा देवबंद बनाया गया है। रणखंडी चौकी प्रभारी बालेंद्र कुमार को तीतरो थाना भेजा गया है। पुलिस लाइन से ओमपाल सिंह को चौकी प्रभारी रणखंडी बनाया गया है। थाना देवबंद से अनिल शर्मा को पुलिस लाइन भेजा है, जबकि पुलिस लाइन से यशपाल सिंह सोम को चौकी प्रभारी कस्बा बाजार गागलहेड़ी बनाया है। पुलिस लाइन से गंभीर सिंह को थाना गागलहेड़ी, जयविंद्र सिंह को चौकी प्रभारी नवाबगंज नगर कोतवाली, अशोक कुमार को चौकी प्रभारी घलौली देवबंद बनाया है। जबकि घलौली चौकी प्रभारी शिव कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।