{"_id":"5bef1475bdec22697b117305","slug":"101542394997-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर ग्रिड के अधिकारी के आवास पर सीबीआई का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर ग्रिड के अधिकारी के आवास पर सीबीआई का छापा
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सीबीआई की टीम ने मोहल्ला नवीन नगर में रहने वाले पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के एक इंजीनियर के मकान पर छापा मारा। करीब चार घंटे तक टीम ने मकान में रहकर अहम जानकारी जुटाई। इंजीनियर की पत्नी से कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर भी कराए। मामला आय से अधिक संपत्ति का बताया जा रहा है, लेकिन टीम ने इस बारे में कुछ नहीं बताया।
शुक्रवार दोपहर बाद सीबीआई की टीम ने सदर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला नवीन नगर में इंजीनियर संजय कुमार के आवास पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि उस समय परिवार में इंजीनियर के बच्चे ही थे। मकान में रहने वाले किराएदार ने इसकी सूचना इंजीनियर की पत्नी को दी, जिसके बाद वह भी बाजार से घर पहुंच गई।
सीबीआई की टीम ने उनके सामने ही पूछताछ घर छानबीन शुरू कर दी। साथ ही संजय कुमार की आय के संबंध में भी जानकारी की। संजय कुमार की पत्नी ने बताया कि सीबीआई की टीम ने उनसे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए। शाम लगभग सात बजे के बाद सीबीआई की टीम वहां से रवाना हो गई।
विज्ञापन
इंजीनियर संजय कुमार इन दिनों आगरा में तैनात बताए जा रहे हैं। इंजीनियर की पत्नी ने बताया कि टीम के अधिकारियों ने बाहर से आने की बात कही और उसके पति की आय से संबंधित जानकारी ली गई। उसने बताया कि अधिकारियों ने उससे कोई सामान नहीं लिया है। सामान्य पूछताछ करने के बाद टीम चली गई।