{"_id":"5b9026a7867a55013c43a00f","slug":"101536173735-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि समाज का ब्लाक पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि समाज का ब्लाक पर प्रदर्शन
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्मीकि समाज का ब्लाक पर प्रदर्शन
नानौता (सहारनपुर)। वाल्मीकि समाज के लोगों ने दलित सेना के नेतृत्व में ब्लाक परिसर पर प्रदर्शन करते हुए चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस दौरान दलित सेना ने मांगे पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार कर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। बुधवार को दलित सेना के आह्वान पर नानौता ब्लॉक के नगर व गांवों से एकत्रित हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने दलित सेना की मंडल अध्यक्ष काजल कटारिया के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय मांगपत्र खंड विकास अधिकारी डा. सीपी सिंह को सौंपा। जिसमें प्रदेश सरकार पर मैला ढोने वाले लोगों को मिलने वाले अनुदान के रूप में 40 हजार रुपये से वंचित लोगों को पैसे दिलाए जाने की मांग की। कहा कि सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत ऊंची जाति के लोगों द्वारा वाल्मीकि समाज के लोगों को कम पैसे देकर सफाई कराई जा रही है। जिसकी जांच कर सफाई कर्मचारी के पद पर वाल्मीकि समाज के लोगों को ही नियुक्त किए जाने, वाल्मीकि समाज के लोगों के कच्चे मकानों की जगह पक्के आवास दिलवाए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों के पास कोई अन्य रोजगार नहीं है जिसके चलते प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सफाई कर्मचारी की सरकारी नौकरी दिए, सफाईकर्मी पद के लिए केवल वाल्मीकि समाज का कोटा निर्धारित किए जाने की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगामी 20 तारीख से वाल्मीकि समाज कार्य बहिष्कार कर जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस दौरान क्षेत्र के वीरेंद्र कुमार, अनुज कुमार, कमलेश कुमारी, ऋषिपाल, सरोज, विमलेश, संतोष, अरुणा, कोमल, बीरवती, उपेंद्र कुमार, जोनी सहित काफी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।