फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जयंती समारोह में महंत जगन्नाथ दास को याद किया

जयंती समारोह में महंत जगन्नाथ दास को याद किया

Mon, 03 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
जयंती समारोह में महंत जगन्नाथ दास को याद किया
जयंती समारोह में महंत जगन्नाथ दास को याद किया
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक, क्रांतिकारी, समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी महंत जगन्नाथ दास की 117वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अनुयायियों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
गांव बीराखेडी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आहूत जन्मोत्सव समारोह की शुरुआत यज्ञ के साथ हुई। मुख्य यजमान महंत के पौत्र राजेश कुमार एवं पुरोहित सुरेश जेलदार रहे। विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी, महीपाल सिंह माजरा, राजसिंह माजरा, जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, सेवाराम ढायकी, प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष, प्रधान संजय कम्हेडा आदि वक्ताओं ने महंत जगन्नाथ दास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उनके देश प्रेम एवं स्वतंत्रता आंदोलन में सहयोग का उल्लेख किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आंदोलनकारियों के गढ़ रणदेवा आश्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि महंत के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ साजिश रचकर उनको सबक सिखाया गया। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के पूर्व चेयरमैन एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने महंत के नाम पर घोषित इंटर कालेज के निर्माण में विलंब होने पर रोष जताया। साथ ही निर्माण में अपने हर संभव सहयोग की बात कही। अध्यक्षता कन्या गुरुकुल देवधर के संस्थापक शिक्षाविद् ओमप्रकाश गांधी और संचालन चौधरी आत्मा सिंह एवं विपिन चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मास्टर जेल सिंह, नकली राम, पूर्व प्रधान साधुराम, कामरेड कंवरपाल, प्रधान रकम सिंह, मदन प्रधान, सुखदेव गुर्जर, लाल सिंह, सोमपाल, प्रीतम सिंह, बिरम सिंह, मैनपाल चौहान, बाबूराम, चरण सिंह, बलबीर सिंह तोमर, ओम सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद अम्बहेटा तिराहे पर स्थित महंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed