{"_id":"5b6355934f1c1b9d3e8b4cac","slug":"101533236627-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की फसल पर शीथ ब्लाइट का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की फसल पर शीथ ब्लाइट का प्रकोप
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की फसल पर ब्लाइट का प्रकोप बढ़ा
सहारनपुर। मौसम के उतार चढ़ाव के चलते धान की फसल पर शीथ ब्लाइट रोग का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। भूमि जनित इस रोग में पौधे के निचले हिस्से में काले काले धब्बे दिखाई देते हैं। जिससे बाद में प्रभावित गलकर फसल नष्ट हो जाती है। जबकि लीफ ब्लाइट में पत्तियों पर नाव के आकार के धब्बे बनते हैं, इसका नियंत्रण नहीं करने पर बाद में यह गर्दन तोड़ बीमारी में बदल जाती है।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव के कारण धान में विभिन्न रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि शीथ ब्लाइट को रोकथाम के लिए प्रभावित फसल में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग रोक दें, खेत में वेस्ट डिकंपोजर का इस्तेमाल करे और बोर्डेक्स मिक्सचर का एक प्रतिशत घोल बनाकर छिड़काव करना फायदेमंद रहता है। लीफ ब्लाइट से बचाव के लिए बोर्डेक्स मिक्सचर का प्रयोग प्रभावी रहता है। इसे नीला थोथा और बिना बुझा चूना मिलाकर घर पर ही बनाया जा सकता है। इसके अलावा ट्राइसाइक्लाजॉल या कार्बेन्डाजियम का छिड़काव भी मुफीद रहता है। उन्होंने बताया कि प्रभावित फसल में यूरिया का प्रयोग बंद कर दें। फसल को पोटाश की संतुलित मात्रा भी प्रकोप को कम करती है।