{"_id":"5b5e0ae64f1c1bab7d8b55da","slug":"101532889830-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना का जलस्तर घटना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना का जलस्तर घटना शुरू
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। पुलिस प्रशासन और तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है, हालांकि शनिवार की शाम सात बजे हथनीकुंड़ बैराज तट पर लगभग 7 लाख क्यूसेक पानी रिकार्ड किया गया था। यमुना नदी का यह जलस्तर आगे पहुंचकर निचले इलाकों में नुकसान पहुंचएगा। रातभर एसडीएम वैभव शर्मा, तहसीलदार सुधीर कुमार, नायब तहसीलदार नितिन तेवतिया आदि प्रशासनिक अधिकारी पुलिस के साथ तटवर्ती गांवों में देर डाले रहे। आधी रात के बाद जलस्तर कम होना शुरू होने के बाद ही अधिकारियों और तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली।
समय (जलस्तर क्यूसेक में)
सुबह 8 बजे 2 लाख 16 हजार 656
दोपहर 2 बजे 1 लाख 18 हजार 440
शाम 4 बजे 1 लाख 17 हजार 947
विज्ञापन
समय (जलस्तर क्यूसेक में)
सुबह 8 बजे 2 लाख 16 हजार 656
दोपहर 2 बजे 1 लाख 18 हजार 440
शाम 4 बजे 1 लाख 17 हजार 947