{"_id":"5b4e3abe4f1c1b52748b5654","slug":"101531853502-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमसी के लिए निगम में हुई कंपनियों की प्रेजेंटेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमसी के लिए निगम में हुई कंपनियों की प्रेजेंटेशन
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के लिए पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट) के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को नगर निगम परिसर में पीएमसी के लिए टेंडर डालने वाली दोनों कंपनियों की प्रेजेंटेशन हुई। इसमें नगर निगम के अधिकारियों के साथ ही लखनऊ से भेजे गए विशेषज्ञ सलाहकार भी मौजूद रहे।
योजना के तहत शहर में होने वाले विकास कार्यों में पीएमसी का बड़ा रोल रहेगा। पीएमसी ही तमाम विकास कार्यों की डीपीआर बनाएगी। पीएमसी फाइनल न होने की वजह से ही अभी तक शहर को योजना के तहत कोई पैसा शासन से नहीं मिल सका है। पिछले महीने पीएमसी के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें दो कंपनियों ने टेंडर डाले। दो में से कोई एक कंपनी का चयन पीएमसी के लिए करने को कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी की ओर से प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर विशेष सलाहकार की मांग की गई थी। जिसके बाद शासन ने रीजनल डायरेक्टर एके गुप्ता और एडिशनल डायरेक्टर को भेजा। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को दोनों कंपनियों के अधिकारियों की प्रेजेंटेशन हुई। प्रेजेंटेशन के दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी/मुख्य अभियंता निर्माण जितेंद्र केन आदि मौजूद रहे। दो से चार दिन में पीएमसी के लिए कंपनी फाइनल होने की बात कही जा रही है।
---------------------------------------
पीएमसी के लिए मंगलवार को शासन से आए अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों कंपनियों की प्रेजेंटेशन हुई। शासन से आए चयनकर्ता प्रेजेंटेशन की मार्किंग करेंगे, जिसके आधार पर किसी एक कंपनी का चयन किया जाएगा। पीएमसी के बाद स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकास कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन
जितेंद्र केन, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी योजना।