{"_id":"5ad645d14f1c1b62098b521c","slug":"101523992017-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख रुपये से होगा कोर्ट रोड ओवरब्रिज का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख रुपये से होगा कोर्ट रोड ओवरब्रिज का कायाकल्प
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोर्ट रोड ओवरब्रिज के कायाकल्प की तैयारी है। जल्द ही ओवरब्रिज की साइड के कच्चे वाले हिस्से पर कलरफुल टाइल्स, ग्रीनरी के लिए घास तथा अलग-अलग प्रजाति के फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। इनके बीच फव्वारे भी होंगे, जिनसे पौधों और घास की सिंचाई होगी।
ओवरब्रिज की दोनों ओर की साइड कच्ची हैं, जिनपर जंगली घास और झाड़ियां खड़ी हैं। पूर्व नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला के नगरायुक्त रहने के दौरान भी पुल के कायाकल्प की बात उठी थी। मगर किन्हीं कारणों से बात नहीं बनी। अब स्मार्ट सिटी में चयन के बाद ओवरब्रिज के कायाकल्प की नए सिरे से तैयारी है। एक बैंक ने ओवरब्रिज के शारदानगर रोड की साइड वाले हिस्से का कायाकल्प अपने पैसे से कराने का प्रस्ताव नगर निगम के अधिकारियों के सामने रखा है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। ओवरब्रिज की एक साइड के सुंदरीकरण का खर्च करीब 12 लाख रुपये आएगा।
------------------------------
जर्जर पुल की किसी को चिंता नहीं
जिस ओवरब्रिज के कायाकल्प की तैयारी नगर निगम एक बैंक के साथ मिलकर कर रहा है। उसी ओवरब्रिज की हालत बेहद खराब बनी हुई है। पुल के ऊपर दोनों ओर बने फुटपाथ पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। सुरक्षा के लिए दोनों ओर लगी ग्रिल जगह-जगह से टूटकर गायब हो चुकी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पुल से पैदल होकर गुजरते हैं। ग्रिल न होने की वजह से बच्चों के नीचे गिरने का खतरा रहता है। जिसे लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
------------------------------
कोर्ट रोड ओवरब्रिज की एक साइड का कायाकल्प करने की जिम्मेदारी एक बैंक ने ली है। इसके बाद एक ओर जहां ओवरब्रिज देखने में सुंदर नजर आएगा। वहीं यह पर्यावरण के लिहाज से भी अच्छा कदम रहेगा।
- जितेंद्र केन, चीफ इंजीनियर, नगर निगम।