{"_id":"5ac51cc54f1c1bcc618b56e3","slug":"101522867397-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर बनाने के दावों पर देवबंदी उलमा का पलटवार...कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर बनाने के दावों पर देवबंदी उलमा का पलटवार...कहा
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि के मुद्दे पर कोर्ट का फैसला मानने की दुहाई देने वाले मुस्लिम रहनुमाओं को दरकिनार कर अब कुछ देवबंदी उलमा भी विरोधी पक्ष को जवाब देते हुए अयोध्या में ही बाबरी मस्जिद बनाने की चेतावनी दे रहे हैं। यह पहली बार है जब देवबंद से इस तरह का बयान सामने आया है।
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज और विनय कटियार समेत अन्य नेताओं के द्वारा बार बार अयोध्या में राम मंदिर बनाने के दावे किए जाने के बाद अब देवबंदी उलमा भी उन्हीं की लाइन पकड़ते दिख रहे हैं। मदरसा असगरिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना सैय्यद अजफर हुसैन मियां ने कहा कि यदि सांसद साक्षी महाराज और विनय कटियार जैसे लोग संसद में संविधान की शपथ लेकर अनर्गल बयानबाजी करेंगे तो हम भी उनको जवाब देने के लिए कह सकते हैं कि अयोध्या में पांच सौ सालों से ज्यादा समय से बाबरी मस्जिद है जिसके सबूत भी हैं। हम मस्जिद वहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी को भी संवेदनशील मुद्दों पर बोलने से परहेज करना चाहिए। इस प्रकार हम भी दावा कर सकते हैं कि मस्जिद वहीं बनाएंगे जहां सैकड़ों वर्षों से मस्जिद बनी हुई थी, लेकिन जब मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है तो इस पर किसी भी प्रकार की बयानबाजी करने की कोई गुंजाइश नहीं बचती है।