फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नकुड़ में खाद्य विभाग की छापेमारी

नकुड़ में खाद्य विभाग की छापेमारी

Fri, 23 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ में खाद्य विभाग की छापेमारी
नकुड़ में खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना से नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया तथा अधिकतर दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर भाग गए। छापेमारी में नगर से खाद्य वस्तुओं के तीन सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।

बृहस्पतिवार को प्रभारी एसडीएम युवराज सिंह के नेतृत्व में फूड निरीक्षक एसके सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर तहसील निकट परचून की एक दुकान से बेसन तथा मिठाई की दूसरी दुकान से गुलाब जामुन का सैंपल लिया तो नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। नगर में खाद्य विभाग की टीम पहुंचने की सूचना के बाद चंद मिनटों में ही मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों एक दो दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद हो गईं। उक्त दुकानों से सैंपल लेने के बाद टीम पूरे बाजार में घूमती रहीं, लेकिन एक भी दुकान खुली नहीं मिली। जैसे ही टीम बस अड्डे पर पहुंची तो वहां एक कंफेक्शनरी की दुकान खुली देखकर गाड़ी रोक ली और यहां से मधुसूदन दूध का सैंपल भर लिया। फूड सेफ्टी अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को नकुड़ में तीन स्थानों पर छापेमारी की गयी। जिसमे गुलाब जामुन, बेसन व दूध के सेंपल लिये गये हैं। तीनों सेंपलों को जांच के लिये भेजा गया है। टीम में नायब तहसीलदार अजब सिंह, पुलिस कस्बा इंचार्ज दिनेश कुमार, संजीत कुमार व वरूण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed