{"_id":"5a4fc4b54f1c1bcf6d8b8029","slug":"101515177141-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ को सुरेश राणा करेंगे दया शुगर मिल का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ को सुरेश राणा करेंगे दया शुगर मिल का शुभारंभ
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
आठ को सुरेश राणा करेंगे दया शुगर मिल का शुभारंभ
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। भाजपा सहारनपुर देहात मंडल अध्यक्षों की बैठक में आठ वर्षों से बंद पड़ी दया शुगर के आठ जनवरी को चलने पर हर्ष जताया गया। भगवानपुर रोड स्थित गेस्ट हाउस में सहारनपुर देहात के मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों के चलते सहारनपुर क्षेत्र की बंद पड़ी चीनी मिलों को जल्द ही चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चीनी मिल का आठ जनवरी को शुभारंभ प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सांसद और भाजपा के विधायकों के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया है। मिल के चलने से जहां क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। वहीं बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बैठक में सहारनपुर देहात मंडल अध्यक्ष मुनीश धीमान, मानकमऊ से अनिल चौधरी, टपरी से गीताराम, कोटा से यशपाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी, सोनेंद्र राणा, रविंद्र राणा, उमेश शर्मा, सोहन वीर, यशपाल, विनोद आदि उपस्थित रहे।