{"_id":"59b19e384f1c1bfa7f8b4d41","slug":"101504812600-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से नीचे दबकर एक मजदूर मरा, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से नीचे दबकर एक मजदूर मरा, दो गंभीर
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। बंद पडे़ रेत बजरी के मिक्चर प्लांट की दीवार गिरने से तीन मजदूर दब गए। तीनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कुम्हारहेडा में सहारनपुर निवासी संजय शर्मा का रेत बजरी का मिक्चर प्लांट है। प्लांट काफी समय से बंद पड़ा है। बृहस्पतिवार को मालिक ने इस प्लांट की इमारत को ध्वस्त कराने के लिए कुछ मजदूरों को लगाया था। शाम करीब पांच बजे मजदूर प्लांट की एक दीवार निकाल रहे थे कि अचानक वह उनके ऊपर गिरी गई और तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर वहां काम कर रहे बाकी मजदूर और आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और मलबा हटा कर तीनों को बाहर निकाला। लहूलुहान हालत में उनको जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां 26 वर्षीय अजय पुत्र सत्यपाल निवासी उमाही कलां को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि राजीव पुत्र आबा, सोनू पुत्र चमन सिंह निवासीगण उमाही कलां का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मजदूर की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से प्लांट के मालिक के खिलाफ तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।