फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बसपा सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बसपा सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Thu, 07 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
बसपा सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में भरा जोश
बेहट (सहारनपुर)। बसपा के बेहट विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मिशन 2019 की सफलता के लिए मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के गुंड़ाराज के खिलाफ बिगुल बज चुका है। आने वाला समय बसपा का है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस मौके पर रइस मलिक को बेहट विधान सभा क्षेत्र प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

शाकंभरी रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए जोन कोआर्डिनेटर शमसुद्दीन राईन ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा का गुंड़ाराज चल रहा है। बसपा का मुख्य उद्देश्य इस गुंड़ाराज को जड़ से खत्म करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर जनता के साथ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज पुन: बसपा के साथ खड़ा होने के लिए तैयार है। कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए जनता के बीच जाकर बसपा की नीतियों से अवगत कराएं। इस अवसर पर उनके द्वारा रईस मलिक को बेहट विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि रईस मलिक को यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर सौंपी गई है। रईस मलिक ने कहा कि बहनजी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरी करेंगे। पूर्व जगपाल, महीपाल सिंह माजरा, एमएलसी महमूद अली, एमएलसी सुदेश कश्यप, पूर्व सांसद मंसूर अली खान, शाजान मसूद, कुलदीप बालियान, लोदी कुमार आदि वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं में मिशन 2019 को फतेह करने के लिए जोश भरा। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद एवं संचालन पूर्व प्रधान इकराम अहमद ने किया। इस अवसर पर हाजी रियाजुल हसन, चौधरी दिलशाद पोसवाल, असलम प्रधान, विनोद पंवार, विश्वदयाल उर्फ छोटन, मुख्तयार अहमद, अकबर अली, इमरान मंत्री, अवनीश अग्रवाल, लोकेश राणा, अब्दुल सत्तार, डॉ. सालिम, मांगेराम सैनी, कय्यूम तेल्ली आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed