फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्रामीणों ने जताई शमशान भूमि की चारदीवारी और छतरी बनाने पर सहमति

ग्रामीणों ने जताई शमशान भूमि की चारदीवारी और छतरी बनाने पर सहमति

Sat, 08 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताई शमशान भूमि की चारदीवारी और छतरी बनाने पर सहमति
शमशान भूमि की चारदीवारी और छतरी बनाने पर सहमति
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। मानकपुर उर्फ शंभूगढ़ गांव के लोगों ने पंचायत कर गांव के शमशान स्थल की चारदीवारी व छतरी के निर्माण पर सहमति जताते हुए तहसील प्रशासन से शमशान भूमि की पैमाईश कराने की मांग की है।

एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार नकुड़ रामदयाल रमन को दिए प्रार्थना पत्र में गांव के लोगों ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव में खुली बैठक का आयोजन किया था। इसमें गांव के शमशान स्थल की दुर्दशा पर चर्चा हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में निर्णय लिया गया था कि गांव के लोग आपस में चंदा एकत्र करके शमशान स्थल की चारदीवारी व शव दाह के लिए एक छतरी का निर्माण कराएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि शमशान स्थल पर भराव का कार्य भी होना है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में शमशान की भूमि त्रिभुजाकार है तथा इस भूमि के पास कुछ किसानों के खेत लगे हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार से मांग की है कि शमशान भूमि की पैमाइश हल्का लेखपाल से कराकर वहां निशानदेही करा दी जाये जिससे निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो सके। तहसीलदार को दिए गए प्रार्थना पत्र पर ग्राम प्रधान लता देवी, भरत सिंह, योगेंद्र कुमार, संजय कुमार, महात्मा रजेदास, दलमेर सिंह, राजेंद्र कुमार, सीताराम, विक्रम सिंह, जय सिंह, सुरेंद्र, सेठपाल, राजकुमार, प्रमोद, बिरमपाल, नाथीराम, नरेश, विकास कुमार के हस्ताक्षर हैं। तहसीलदार नकुड़ ने इस मामले में हल्का लेखपाल को मौके की जांच कर स्थिति, विवाद विषयक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed