फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   101 new members to be added to IIA Membership Festival

आईआईए सदस्यता महोत्सव में जोड़े जाएंगे 101 नए सदस्य

Wed, 06 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
101 new members to be added to IIA Membership Festival
सहारनपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चैप्टर सहारनपुर के प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर सदस्यता महोत्सव और कार्यकारिणी की बैठक की। इस महीने 101 नये सदस्य संस्था से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना बताया कि इस माह में सदस्यों के लिए क्रेता-विक्रेता कार्यशाला, औद्योगिक गोष्ठी एवं उद्योगों से संबंधित जैसे इलैक्ट्रिसिटी ड्यूटी छूट, जीएसटी, अग्निशमन विभाग, प्रदूषण विभाग, गवर्नमेंट ई- मार्केट प्लेस (जेम पोर्टल) एवं स्वास्थ्य संबंधित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। ताकि संस्था के सदस्यों को इनके माध्यम से लाभ पहुंचाया जा सके और नए सदस्य जोड़ें जा सकें। इस माह 101 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

सचिव प्रियेश गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम रखने वाली एकमात्र संस्था आईआईए ही है, जो उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और सुरक्षा के लिए कृत संकल्प है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह एवं राजेश सपरा ने कहा सदस्यता महोत्सव के तहत हम सबको मिलकर संस्था के साथ अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केआर सिंघल, हरियाणा प्रभारी आरके धवन, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एस कुमार अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, अशोक गांधी, राकेश गांधी, सतीश अरोड़ा, दिनेश सिंघल, विनय दहूजा, राही मक्कड़, अनूप खन्ना, संजय अरोड़ा, दर्शन कुमार गुप्ता, कुलदीप धमीजा, सचिन मैत्रेय, परमजीत सिंह, प्रेम क्वात्रा, अरविंद खन्ना, पंकज गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed