{"_id":"66abf474e1275c7f6d05a247","slug":"10-year-old-kanwadiya-injured-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-road-blocked-in-protest-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-128658-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दस वर्षीय कांवड़िया घायल, विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दस वर्षीय कांवड़िया घायल, विरोध में लगाया जाम
Fri, 02 Aug 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
नकुड़। सहारनपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दस वर्षीय कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से गुस्साए साथी कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची एसडीएम और सीओ ने वाहन चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार की रात पौने दस बजे जय (10) पुत्र संजू निवासी मोहल्ला सुजादपुरा नकुड़ अपने 10-12 कांवड़िये साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था। नकुड़ कोतवाली क्षेत्र में नकुड़ सहारनपुर मार्ग पर गांव जलालपुरा के पास अचानक तेज रफ्तार वाहन ने जय को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से गुस्साए कांवड़ियों ने मौके पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जय को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन कांवड़िये मौके से फरार हुए वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। सूचना पर एसडीएम नकुड़ संगीता राघव और सीओ एसएन वैभव पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर बड़ी मुश्किल से कांवड़ियों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।