फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 lekhpal suspend.

10 हड़ताली लेखपाल निलंबित, 60 को नोटिस जारी

Tue, 24 Dec 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
10 lekhpal suspend.
10 हड़ताली लेखपाल निलंबित, 60 को नोटिस जारी
विज्ञापन

सहारनपुर । पिछले नौ दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हड़ताली लेखपालों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। इसके चलते उप जिलाधिकारी (सदर) ने मंगलवार को 10 हड़ताली लेखपालों को निलंबित कर दिया। साथ ही उन्होंने 60 अन्य लेखपालों को नोटिस जारी कर हड़ताल समाप्त करने और काम पर लौटने को कहा। तमाम कार्रवाई के बाद भी उतर प्रदेश लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा।
मंगलवार को उप जिलाधिकारी (सदर) अनिल कुमार सिंह ने सख्ती को बढ़ाते हुए तहसील सदर के 10 हड़ताली लेखपालों को निलंबित किया। इनमें जिला स्तर के चार और तहसील स्तर के छह पदाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रामकिशन, जिला मंत्री राजेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाइस्ता राव, कोषाध्यक्ष अंकुर चौधरी, तहसील अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंत्री बिजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यज्ञ पाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमर सिंह, उप सचिव रजनीश चौहान, कोषाध्यक्ष शमीम अहमद को निलंबित कर दिया। इन्हें एक सप्ताह पहले काम पर लौटने का नोटिस दिया। उन्होंने बताया कि 60 हड़ताली लेखपालों को काम पर वापस आने का नोटिस दिया। ऐसा नहीं होने पर उनके निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उधर, रामलीला ग्राउंड में लेखपालों का धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष रामकिशन ने कहा कि लेखपाल सभी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। अपने मूल कार्यों के साथ ही लेखपाल अन्य विभागों के कार्यों में पूर्ण सहयोग करते हैं। जबकि शासन प्रशासन लेखपालों के खिलाफ दंडात्मक एवं उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि लेेखपालों की मांगें पूर्णतया उपयुक्त एवं तर्क संगत हैं। इस दौरान संजीव कपिल, निर्मल गुप्ता, राजेश चौहान, रण सिंह पोसवाल, नेपाल सिंह राणा, राम कुमार कश्यप, राकेश कश्यप, राजपाल सिंह, प्रवीण गर्ग, अजय प्रताप काम्बोज, रामपाल, सत्यपाल, नवीन वत्स, विनय भारद्वाज, रगवीर, गुफरान अहमद, मुकेश कुमार, पदम कुमार, कंवरपाल सैनी, फिरोज, अनीता तोमर, नेहा गुप्ता, शबनम, राखी वर्मा, अन्नू, जनक सिंह आदि रहे। संचालन राजेश कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed