फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 August strike will make farmers feel empowered

किसानों की ताकत का अहसास कराएगा दस अगस्त का धरना

Fri, 07 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
10 August strike will make farmers feel empowered
छुटमलपुर के बेहडा संदल सिंह में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ संजीव तोमर को मुकुट पहनाते वीरेंद्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छुटमलपुर में भाकियू तोमर का दस अगस्त का धरना पुलिस प्रशासन को किसानों की ताकत का अहसास कराने का काम करेगा।
विज्ञापन

गांव बेहडा संदल सिंह में आहूत बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि सरकार किसानों के शोषण पर उतर आई है। ना तो चीनी मिलें समय से गन्ना भुगतान करती हैं और ना ही अन्य फसलों का अच्छा न्यूनतम मूल्य दिला पाती है। ऊपर से सरकार के थानों, तहसीलों और अन्य दफ्तरों में बैठे कर्मचारी किसानों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं यह स्थिति बर्दाश्त नहीं होगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममेहर फौजी ने कहा कि यदि किसी भी किसान का थानों या अन्य सरकारी दफ्तर में अपमान हुआ तो यूनियन चुप नहीं बैठेगी। छुटमलपुर के धरने से जिले में इसके खिलाफ शुरुआत की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि टोडरपुर मिल को चलाने के लिए सरकार गंभीर नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ सुदेशपाल सिंह ने कहा कि पुलिस लाक डाउन के नाम पर हठधर्मिता पर उतर आई है। मंडल प्रभारी अजय पुंडीर ने किसानों के बच्चों की छह माह की स्कूली फीस और बिजली बिल माफ करने की मांग उठाई। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अरविंद त्यागी, पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, विजय राणा, जिला सचिव अमित राणा, विरेंद्र राणा, युवा जिला अध्यक्ष श्याम सिंह राणा, दिनेश शर्मा, अनिल राणा, हर्षवर्धन सिंह आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed