{"_id":"5f6b840e8ebc3e0deb4529cf","slug":"1-death-54-positive-saharanpur-news-mrt5027594176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से युवक की मौत, 54 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से युवक की मौत, 54 संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना से युवक की मौत, 54 संक्रमित मिले
इसी युवक के भाई की पांच दिन पहले कोरोना संक्रमण से चली गई थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोरोना से एक और युवक की मौत हो गई है। करीब पांच दिन पहले इसी युवक के भाई की जान भी कोरोना संक्रमण से जा चुकी है। सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 96 पहुंच गई है। उधर, बुधवार को 54 नए संक्रमित भी मिले। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6604 हो गई है।
जनता रोड निवासी युवक की कोरोना रिपोर्ट करीब आठ दिन पहले पॉजिटिव आई थी। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। करीब पांच दिन पहले युवक के भाई की मौत भी कोरोना से राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में हो चुकी है। दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही परिजन डरे भी हुए हैं।
उधर, बुधवार को 54 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन, सरसावा और नकुड़ के दो-दो, करौंदी के दो, खानआलमपुरा के तीन, बचीटी के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा साधारणसिर, चोरीमंडी, चंद्रनगर, आवास विकास, संभलहेड़ी, नूरपुर, नानौता, हुसैन मलकपुर, नरेंद्र विहार, शिवेंद्र विहार, जाटव नगर, तल्हेड़ी नानौता, पंत विहार, झबीरन, धोबीघाट, एसबीडी जिला अस्पताल परिसर, नवाबगंज, विक्रम कॉलोनी, मोहल्ला कायस्थान, सहजवी, बाबूपुरा, वेदविहार, सीकरी कलान, नानकपुरम, किशनपुरा, साईं धाम कॉलोनी, मधुबन विहार, सिविल लाइन, शंकरनगर, गोपालनगर, विकास भवन, भारत गैस गोदाम, वैशाली विहार, छतरपुर, सम्राट विक्रम कॉलोनी, टकान गंगोह का एक-एक व्यक्ति संक्रमित आया है। इनके अलावा 76 लोगों की छुट्टी बुधवार को हुई।