फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1.80 lakh farmers of the district have not got e-KYC done yet

जिले के 1.80 लाख किसानों ने अभी तक नहीं कराई ई-केवाईसी

Mon, 09 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
1.80 lakh farmers of the district have not got e-KYC done yet
सहारनपुर। जनपद के 29,8,761 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैैं। इन किसानों में से मात्र 1,18,092 किसानों ने ही ई-केवाईसी कराई है, जबकि 1,80,669 किसानों ने अभी तक अपने खाते की ई-केवाईसी नहीं कराई है। 31 मई तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसान किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले सभी किसानों को अपने खाते की ई-केवाईसी करानी होगी। इसके लिए किसानों को स्वयं पीएम किसान निधि पोर्टल पर या जनसेवा केंद्र पर जाकर ई- केवाईसी कराना होगा। इसके लिए अंतिम तिथि 31 मई रखी गई है। ऐसा नहीं करने वाले किसानों की सम्मान निधि बंद हो जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को पारदर्शी बनाने के लिए भारत सरकार की ओर से समय-समय पर परिवर्तन किए जाते रहे हैं। अब इस योजना के लाभार्थी किसानों को अपने खाते का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। इस योजना के सत्यापन के लिए भारत सरकार ने ई-केवाईसी नाम से पोर्टल बना रखा है।
विज्ञापन

किसान ऐसे करें ई-केवाईसी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को ई-केवाईसी करने के लिए प्रधानमंत्री किसान निधि पोर्टल का उपयोग कराना होगा। पोर्टल पर जाकर वे ई-केवाईसी का विकल्प चुनेंगे। इस पर संबंधित किसान का आधार कार्ड नंबर मांगा जाएगा। इसे भरने के बाद किसान के मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। पोर्टल पर ओटीपी भरकर सबमिट किया जाएगा। जिसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया सम्पन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए उनके खाते की ई-केवाईसी कराना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर किसान को सम्मान निधि की 11वीं किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है। ई-केवाईसी कराने के लिए आखिरी तारीख 31 मई रखी गई है। साथ ही लाभार्थी किसानों को अपने खाते को आधार नंबर से लिंक कराने के बाद नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया पर भी पंजीकृत कराना चाहिए। ---- डॉ. राकेश कुमार मौर्य, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed