फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur: Four miscreants looted Rs 5.92 lakh from a finance employee, and murdered

Saharanpur: फाइनेंस कर्मी की हत्या कर लूटे 5.92 लाख, एक बदमाश को पहचान लिया तो भाई के सामने ही मार दी गोली

Tue, 08 Apr 2025 02:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 08 Apr 2025 02:04 AM IST
सार

Murder In Saharanpur: यह वारदात सरसावा थाना क्षेत्र में हुई। फाइनेंस कर्मी अपने भाई के साथ रिकवरी कर लौट रहा था। रास्ते में चार बदमाशों ने रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Four miscreants looted Rs 5.92 lakh from a finance employee, and murdered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरसावा थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी की लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। फाइनेंस कर्मी के साथ उसका भाई भी था। चार में से एक बदमाश को पहचान लिया था, इसलिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन

 

फाइनेंस कर्मी देर रात अपने भाई के साथ रुपये से भरा बैग लेकर सहारनपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने 5 लाख 92 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर एक बदमाश के चेहरे से नकाब हट गया, जिस पर फाइनेंस कर्मी में उसे पहचान लिया। बदमाश का नाम लेते ही उसने फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी। चारों बदमाश नगदी लूटकर फरार हो गए। फाइनेंस कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। एसएसपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि अभी मृतक का भाई कुछ बता पाने की हालत में नहीं है। इसलिए पहचान नहीं हो पाई है। सुबह दोबारा उससे पूछताछ की जाएगी। 

यह भी पढ़ें...
Meerut: 2 बजे तक मकान से कब्जा नहीं हटा तो राजपथ पर करूंगी आत्मदाह... दिल्ली से मनाकर लाए अफसर, देखें वीडियो    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed