फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: If the encroachment is not removed from the house by 2 o'clock, I will commit suicide on Rajpath

Meerut: 2 बजे तक मकान से कब्जा नहीं हटा तो राजपथ पर करूंगी आत्मदाह... दिल्ली से मनाकर लाए अफसर, देखें वीडियो

Mon, 07 Apr 2025 11:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 07 Apr 2025 11:22 PM IST
सार

Meerut Woman Protest:  गांव पूठरी निवासी पूजा दिल्ली में राजपथ पर पहुंची और एक्स पर पोस्ट कर चेतावनी दी। कई बार उसकी फरियाद को अनसुना करने वाले अफसरे भागे-भागे दिल्ली पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मेरठ ले आए। आननफानन कब्जे की जांच भी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Meerut: If the encroachment is not removed from the house by 2 o'clock, I will commit suicide on Rajpath
अपने पिता के साथ पूजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 Meerut Crime News: जानी थाना क्षेत्र के गांव पूठरी निवासी युवती ने दिल्ली में राजपथ पर सोमवार को न्यूज चैनलों और अधिकारियों को एक्स पर पोस्ट कर आत्महत्या करने की सूचना दी। युवती का आरोप था कि उसके मकान पर अवैध कब्जा किया हुआ है। शिकायत के बाद भी कब्जा हटाया नहीं जा रहा है। राजधानी में युवती द्वारा आत्महत्या करने की सूचना से पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी सरधना ने युवती को दिल्ली से सकुशल लाकर मकान पर किए गए कब्जे की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

गांव पूठरी निवासी पूजा पुत्री रमेश सोमवार की सुबह दिल्ली में राजपथ पर पहुंची। उसने एक्स पर वीडियो अपलोड कर चेतावनी दी कि उन्हें पट्टे में मिली 100 गज जमीन पर बने मकान पर उसके चाचा ने कब्जा कर लिया है। पूजा ने आरोप लगाया कि कई बार पुलिस से शिकायत कर चुकी है, लेकिन मकान पर से कब्जा नहीं हटाया गया। चेतावनी दी कि यदि उनके मकान से कब्जा नहीं हटा तो वह पिता सहित राजपथ पर आत्मदाह करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा द्वारा एक्स पर डाले गए वीडियो से दिल्ली पुलिस सहित मेरठ जिला प्रशासन व पुलिस से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उपजिलाधिकारी सदर कमलेश कंड़ारकर व क्षेत्राधिकारी सरधना संजय जायसवाल, नायब तसीलदार गौरव कुमार सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूठरी गांव की ओर दौड़े। उन्होंने मकान पर कब्जे की जांच शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें...
Meerut: मां और बहनों ने खिड़की से झांककर देखा, कमरे में लटक रही थी नौवीं के छात्र की लाश, मची चीख-पुकार    
 
विज्ञापन

पुलिस पूजा व उसके पिता को दिल्ली से लेकर थाना जानी पहुंची। पुलिस व प्रशासन ने पूजा को जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पूजा ने बताया कि काफी समय से पुलिस व प्रशासन कोरे आश्वासन दे रहा है। कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
सीओ संजय जायसवाल का कहना है कि मौके पर जाकर युवती से पूछताछ की। राजस्व विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed