फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Faizullaganj will get relief from floods, a 5.5 km long embankment will be built from IIM to Pakkapul

लखनऊ: फैजुल्लागंज को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति, आईआईएम से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

Sat, 17 Oct 2026 09:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 Oct 2026 09:14 PM IST
सार

Flood in Lucknow: फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी रूप से मुक्ति दिलाने का खाका तैयार हो गया है। यह इलाका इस साल बाढ़ की समस्या से बुरी तरह से प्रभावित रहा है। 

 

विज्ञापन
Lucknow: Faizullaganj will get relief from floods, a 5.5 km long embankment will be built from IIM to Pakkapul
फैजुल्लागंज और आसपास इलाकों में बाढ़ बनी मुसीबत। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी रूप से मुक्ति दिलाने का खाका तैयार हो गया है। आईआईएम रोड से पक्का पुल तक 5:5 किमी लंबा तटबंध बनाया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के समग्र विकास व बाढ़ से बचाव का व्यापक रोडमैप तैयार किया गया।
विज्ञापन


बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आईआईएम रोड से खदरा होते हुए पक्कापुल (हार्डिंग ब्रिज) तक गोमती नदी के बाएं तट पर लगभग 5.5 किमी लंबे पक्के तटबंध का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही गोमती नदी के बैकफ्लो को रोकने और नालों से सुचारू जल निकासी के लिए 12 नए फ्लड पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। न्याय विहार से एल्डिको ड्रेन तक आधुनिक जल निकासी नेटवर्क बिछाया जाएगा। बैठक के दौरान रिपोर्ट भी पेश की गई। 
विज्ञापन


इसके मुताबिक गोमती का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार जाने व फैजुल्लागंज का भू-स्तर नदी के सामान्य स्तर से नीचे होने के कारण 21 मुहल्लों के करीब 6,500 परिवार(38 हजार से अधिक आबादी) प्रभावित हुए थे। प्रशासन की ओर से तत्परता दिखाते हुए 16 बाढ़ राहत चौकियां, आठ आश्रय स्थल बनाए गए तथ्ज्ञा एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमों ने नावों व मोटरबोटों के जरिए बचाव कार्य चलाया। प्रभावितों के बीच 11,275 राहत खाद्य किट, 67,800 लंच पैकेट और 1.18 लाख लीटर से अधिक पेयजल वितरित किया गया। इसके अलावा 46 मेडिकल टीमों ने घर-घर जाकर हजारों मरीजों का उपचार किया और बड़े पैमाने पर फॉगिंग व एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से पूरा होगा यह काम
लखनऊ के नागरिकों को जलभराव की समस्या से स्थायी मुक्ति दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में तटबंध निर्माण और बुनियादी सुविधाओं के विकास को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।

-राजनाथ सिंह, केंद्रीय रक्षामंत्री

सीएम ने कहा कि हम साथ हैं परिवारों के
आपदा की इस घड़ी में सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ है। फैजुल्लागंज में बाढ़ की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थाई कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प किया जाएगा।-योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed