फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rss, vhp to make roadmap for ram mandir construction

राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप संग कूदा संघ

Wed, 17 Jul 2013 11:23 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Jul 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
rss, vhp to make roadmap for ram mandir construction

राम मंदिर निर्माण को लेकर होने वाली 84 कोसी परिक्रमा में विहिप के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

विज्ञापन


19 जुलाई को कारसेवकपुरम् में संघ अपने सहयोगी संगठनों के साथ बैठक में इस बाबत रणनीति तय करेगा।

विहिप के संरक्षक अशोक सिंघल ने संघ के साथ उसके सहयोगी संगठन विद्यार्थी परिषद, किसान संघ और मजदूर संघ के नेताओं को न्योता भेजा है।

इस मुहिम में भाजपा किस चरण में शामिल होगी, इस पर अभी सवालिया निशान लगा हुआ है।

मंदिर निर्माण आंदोलन को नई धार देने के लिए ही विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने 84 कोसी परिक्रमा की रणनीति बनाई है।

इसकी रूपरेखा हरिद्वार में 11 व 12 जून को तीन सत्रों की बैठक में बनीं थी, तब संघ के लोग नदारद रहे।

हाल में अयोध्या में हुए अमृत महोत्सव, फिर विहिप संरक्षक अशोक सिंघल की यहां के प्रमुख धर्माचार्यों-महंतों के यहां जा-जा कर समर्थन मांगने की कोशिशों के दौरान भी संघ के लोग दूर-दूर ही रहे।

मगर अब 19 जुलाई को कारसेवकपुरम् में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने सहयोगी संगठनों के साथ खुलकर सुबह विहिप नेताओं संग परिक्रमा में अपनी भूमिका की रणनीति तय करेगा।
विज्ञापन


विहिप की ओर से स्वयं अशोक सिंघल और अंतरराष्ट्रीय महामंत्री संपत राय शामिल होंगे, जबकि संघ की ओर से विभाग प्रचारक रामचंद्र और प्रांत कार्यवाह अनिल मिश्र समेत सहयोगी संगठनों के प्रमुख लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि खुद सिंघल और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच बातचीत के बाद संघ की बड़ी भूमिका तय हुई है।

अगले चरण में भाजपा कब शामिल होगी, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर क्या रणनीति है, इस पर विहिप और संघ, दोनों गैर राजनीतिक कार्यक्रम बताकर कुछ कहने से कन्नी काट रहे हैं।

हालांकि जानकार बताते हैं कि 84 कोसी परिक्रमा के बहाने भारी भीड़ जुटाकर भाजपा की देशभर में 90 के दशक वाली हिंदूवादी छवि गढ़ने की कोशिश होगी।

विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा का कहना है कि बैठक से एक दिन पहले 18 जुलाई की शाम को अशोक सिंघल अयोध्या आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed