फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rpf paper leaked, 11 arrested

RPF: यहां च्ाल रहा था नौकरी दिलाने का ठेका

Mon, 01 Jul 2013 01:06 PM IST
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Jul 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
rpf paper leaked, 11 arrested

रेलवे सुरक्षा बल में 19 हजार कांस्टेबलों की भर्ती के लिए रविवार को दिल्ली में हुई परीक्षा का पेपर आउट हो गया। इसमें अभ्यर्थियों सहित कई और लोग भी पुलिस की पकड़ में आए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के हत्थे चढ़े कई लोग
एसटीएफ मेरठ और पुलिस ने बुढ़ाना के जंगल में एक ट्यूबवेल पर छापा मारकर मोबाइल फोन के जरिये पेपर सॉल्व कराते पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से लौटते तीन अभ्यर्थियों और पेपर हल कराने के आरोपी तीन अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पेपर और 25 हजार की नगदी बरामद की। बागपत जिले के बड़ौत में कोचिंग सेंटर चलाने वाला गिरोह का सरगना फरार है।
विज्ञापन


फिलहाल रद्द नहीं की गई है परीक्षा
खुलासे के बावजूद परीक्षा फिलहाल रद्द नहीं की गई है। 2011 में 11,952 और 2012 में सात हजार कांस्टेबलों की भर्ती के लिए रिक्तियां निकाली गई थीं। प्रक्रिया में देरी की वजह से दोनों परीक्षाएं एक साथ कर दी गईं। पहले चरण में 16 जून, दूसरे में 23 और तीसरे में 30 जून को दिल्ली में विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी डीके चौधरी ने मामले की पड़ताल की जिम्मेदारी एसटीएफ की नोएडा एवं मेरठ यूनिट के अधिकारियों को सौंपी थी। सूचना के आधार पर रविवार को परीक्षा के दौरान एसटीएफ मेरठ के सीओ अनित कुमार के नेतृत्व में टीम ने बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के जंगल में सुभाष त्यागी के ट्यूबवेल पर छापा मारा।

यहां से बुढ़ाना थाना के बिटावदा निवासी राहुल और संदीप, जौला गांव निवासी अबरार, फुगाना थाने के कुरावा गांव निवासी कुलदीप और बागपत के दोघट थाने के गांव धनौरा निवासी विनीत को गिरफ्तार कर इनके पास से सॉल्व पेपर और 12 मोबाइल बरामद किए।

सरकारी नौकरी दिलाने का चलता था ठेका
रविवार को दिल्ली के केंद्रों पर सुबह 11.00 से 12.30 बजे तक परीक्षा थी। 11.05 बजे सॉल्व पेपर के साथ आरोपियों को दबोचा गया, जो मोबाइल पर एसएमएस के जरिये दिल्ली में अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्टिव सवालों के जवाब भेज रहे थे। इन युवकों ने 61 अभ्यर्थियों के मोबाइल पर एसएमएस किए, जिसकी सूची भी बरामद हो गई। यह गिरोह सरकारी नौकरियों की परीक्षा का ठेका लेता था।

एसएमएस के जरिए आंसर भेजा गया
पूछताछ में खुलासा हुआ कि पहले दोनों चरणों की परीक्षा में भी 99 परीक्षार्थियों को एसएमएस से प्रश्नपत्र का हल भेजा गया था। इस काम के लिए आवेदकों से तीन से पांच लाख रुपये तक वसूले गए। पुलिस ने फिलहाल बोर्ड को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। एसटीएफ के मुताबिक गिरोह का सरगना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव का निवासी अरविंद राणा है, जो वहां राणा कोचिंग सेंटर चलाता है।


राणा वर्तमान में मेरठ स्थित दौराला के मिलांज मॉल के पास अक्षरधाम कॉलोनी में रह रहा है। एसटीएफ उसकी खोजबीन में जुटी हुई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भर्ती बोर्ड से राणा ने पेपर कैसे और कहां से आउट कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed