{"_id":"5c49446a-e799-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"robbers-looted-60-lakh-in-maal-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी के सहारे घर में उतरे और उड़ा ले गए 60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ी के सहारे घर में उतरे और उड़ा ले गए 60 लाख
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Jul 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल क्षेत्र में शनिवार रात चोर सपा नेता और एक आम व्यवसायी के घर से नगदी समेत 60 लाख रुपये कीमत के जेवरात ले उड़े।
विज्ञापन
एक ही रात दो घरों से लाखों की चोरी की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
माल के गौरैया गांव निवासी शिव बालक रावत समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं।
जानकारी के अनुसार रोज की तरह शनिवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए।
साड़ी के सहारे घर में उतरे चोर
सुबह शिव बालक की नींद खुली तो आंगन के जाल से बंधी साड़ी लटक रही थी। घबराए शिव बालक कमरे में पहुंचे। अंदर अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा पड़ा था।
शिव बालक के मुताबिक चोर अलमारी में रखे दो लाख रुपये समेत करीब 34 लाख के जेवरात उठा ले गए।
चोरों ने दूसरा शिकार आम व्यवसायी सर्वजीत सिंह के घर को बनाया और दो लाख रुपये नगदी समेत 22 लाख रुपये के जेवरात ले उड़े।
किसी करीबी पर है शक
सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। शक के आधार पर पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन