फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Riot victim shubham rastogi died in merrut

मेरठ बवाल: जिंदगी की जंग हार गया शुभम

Tue, 13 May 2014 05:15 PM IST
Updated Tue, 13 May 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
Riot victim shubham rastogi died in merrut

मेरठ के कोतवाली थानाक्षेत्र के तीरगरान में हुए बवाल में गोली लगने से घायल शुभम रस्तोगी ने सोमवार को दम तोड़ दिया। मेडिकल में शुभम की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भाजपाइयों और हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


देर शाम गुस्साए लोगों ने बुढ़ाना गेट चौकी में तोड़फोड़ कर दी गई। कई जगह प्रदर्शन हुए। तनाव को देखते हुए शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शहर में हाईअलर्ट घोषित किया गया है।

विज्ञापन

मौत के बाद हुआ जमकर हंगामा

Riot victim shubham rastogi died in merrut

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। अफवाहों के कारण शहर में दहशत के हालात भी बने रहे।

शनिवार को कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत तीरगरान में मस्जिद के सामने प्याऊ लगाने के विवाद में सांप्रदायिक बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने शुभम रस्तोगी (17) पुत्र सुशील रस्तोगी निवासी बजाजा बाजार कोतवाली को गोली मार दी थी।

इसके अलावा भी पांच लोग क्षितिज, बबलू, आमिर, सुल्तान और आशु को गोली लगी थी। गंभीर हालत में शुभम को पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। सोमवार शाम पांच बजे शुभम ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर जनपद में आग की तरफ फैल गई।

मौत के मुआवजे को लेकर हंगामा

Riot victim shubham rastogi died in merrut

भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, बजरंग दल अध्यक्ष बलराज डूंगर कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंच गए।

पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और दो सदस्यों को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर हंगामा किया गया। करीब ढ़ाई घंटे इमरजेंसी के बाहर हंगामा हुआ। भीड़ ने डीएम और एसएसपी की घेराबंदी कर ली और एकतरफा कार्रवाई करने की बात कहकर खरीखोटी सुनाई।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री को दी दंगे की जानकारी

Riot victim shubham rastogi died in merrut

डीएम ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फोन पर मामले की जानकारी दी। इसके बाद डीएम ने 13 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की घोषणा की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लगभग तीन घंटे बाद शुभम के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।

रात में पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। जैसे ही शव शुभम के घर पहुंचा तो उसके बाद घंटाघर, बुढ़ान गेट, लाला का बाजार में गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

इस दौरान शर्मा पैलेस में एक दुकान में तोड़फोड़ की गई और बुढ़ाना गेट पर मीडियाकर्मियों के कैमरे तोड़ दिए गए। उधर, आईजी जोन आलोक शर्मा ने बताया कि 23 बवालियों के चेहरे पहचान लिए गए हैं। देर रात तक कोतवाली पुलिस ने पांच गिरफ्तारी कर ली थीं।

डीएम और एसएसपी से धक्कामुक्की

Riot victim shubham rastogi died in merrut
मेडिकल में गुस्साए भीड़ ने एसपी सिटी के सामने शुभम को गोली लगने का आरोप लगाकर डीएम और एसएसपी से धक्कामुक्की की। अफसरों को पीएसी और आरएएफ बुलानी पड़ी। लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुल‌िस फोर्स तैनात क‌ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed