वाराणसीः थोक सब्जी और अनाज मंडियों में फुटकर ग्राहकों का प्रवेश कल से बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने मंडियों में फुटकर सामानों के ग्राहकों के आने पर शनिवार से रोक लगा दी है। यहां से थोक व्यापारी सामान खरीदेंगे, ताकि मंडियों में आने वाले लोगों की संख्या बहुत कम रहे। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि थोक सब्जी मंडियों, अनाज मंडियों और स्टीयो में व्यक्तिगत ग्राहक का प्रवेश नहीं हो सकेगा।
थोक मंडियों से केवल रिटेल दुकानदार व ठेले वाले सामान खरीदने हेतु जा सकेंगे। आमजन अपना आवश्यक सामान मोहल्लों की दुकान या गली में घूमते रिटेल वाहन, ठेलो, ऑन ऑर्डर से खरीदें। यह व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु की गई है। आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।
शहर में भोजूबीर, लालपुर, पहाड़िया, चंदुवा सट्टटी, पंचक्रोशी आशापुर, विशेश्वरगंज, सुंदरपुर, लहरतारा, रामनगर चौक की थोक मंडीया है। इनमें फुटकर खरीदार नहीं जा सकेंगे। पुलिस बल रहेगा। केवल रिटेल व ठेले वाले दुकानदार जा सकेंगे। वह भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सामान खरीद सकेंगे।
निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत ले तो वीडियो बना कर भेजें पुलिस को
वाराणसी में लॉकडाउन के दौरान किसी भी सामग्री के निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत कोई भी दुकानदार ले तो उसका वीडियो बना कर पुलिस को भेजें। इसके साथ ही दुकानदार का पता भी दें। एसएसपी के अनुसार, संबंधित दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी दुकानदार किसी भी सामग्री के निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत ग्राहक से न ले। यदि कोई दुकानदार मनमानी कीमत वसूले तो उसका वीडियो बना कर आमजन पुलिस के गोपनीय नंबर 7897532425 पर भेजें। इसके साथ ही दुकानदार का पता भी गोपनीय नंबर पर भेज दें। संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी।