फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   research scholar found dead in laboratory in agra college

छात्रा की हत्या के बाद आगरा में बवाल

Sat, 16 Mar 2013 11:27 PM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Sat, 16 Mar 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
research scholar found dead in laboratory in agra college

दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट की लैब में शोधार्थी छात्रा की निर्मम हत्या के बाद शनिवार को संस्थान के छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन


न्याय की मांग को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान छात्रों ने पथराव कर वाहनों में तोड़फोड़ की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


उधर, दिन भर पुलिस हत्यारे की तलाश में यहां-वहां दबिश देती रही। संस्थान के लोगों पर इस हत्या की जांच टिकी है। पुलिस ने वारदात को लेकर अब तक 12 से अधिक लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की रहने वाली डीईआई की शोध छात्रा नेहा शर्मा की नैनो बायोटेक्नोलॉजी लैब में शुक्रवार शाम निर्मम हत्या कर दी गई थी।

शनिवार को जैसे ही संस्थान के छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी मिली उनमें आक्रोश फैल गया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं पैदल मार्च करते हुए भगवान टॉकीज चौराहे की निकल पड़े।

संस्थान प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए धमकी तक दी पर वे नहीं माने। पुलिस फोर्स ने छात्र-छात्राओं को न्यू आगरा थाने के आगे रोक दिया। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की।

सिर और हाथों पर काली पट्टी बांधे छात्राएं न्याय की मांग कर रही थीं। सूचना पर डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी सहित तमाम अधिकारियों ने उन्हें समझाने के प्रयास शुरू कर दिए। छात्र-छात्राएं सड़क पर बैठ गईं। अधिकारियों के लाख समझाने के बाद भी वह नहीं उठीं।


इधर, छात्र-छात्राओं का एक बड़ा गुट न्यू आगरा कालोनी होते हुए हाईवे पर पहुंचा और जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र-छात्राओं पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया। इससे वह भगदड़ मच गई।

गुस्साए छात्रों ने वाहनों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने दो छात्रों को दबोच कर जमकर पिटाई की। करीब तीन घंटे बाद छात्र लौटे। शाम तक संस्थान में रुक-रुक कर हंगामा चलता रहा। शाम पांच बजे सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने कालेज से संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed