फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Research scholar found dead in laboratory in Agra college

'रेप में विफल होने पर की थी शोध छात्रा की हत्या'

Wed, 24 Apr 2013 01:01 AM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
Research scholar found dead in laboratory in Agra college

उत्तरप्रदेश के आगरा में शोध कर रही छात्रा नेहा शर्मा की हत्या कालेज के प्रभावशाली छात्र उदय स्वरूप ने की थी।

विज्ञापन


उसका सहयोग लैब टेक्नीशियन यशवीर संधू ने किया था। पुलिस का दावा है कि उदय शोध छात्रा से एक तरफा प्रेम करता था।

उसमें विफल होने पर उदय ने रेप करने की कोशिश की। जब सफल नहीं हुआ तो बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

न्यू आगरा पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपी को हिरासत में लिया था। कुछ सबूत और मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  

मूल रूप से जम्मू के निवासी पूर्व सैनिक रिक्षपाल शर्मा की छोटी बेटी नेहा शर्मा दयालबाग शिक्षण संस्थान में शोधार्थी थी। वह अपनी मां और भाई के साथ आगरा के दयालबाग में आरएस रेजीडेंसी में रहती थी।

15 मार्च 2013 को वह कालेज में अति आधुनिक नैनो बायो टेक्नोलॉजी लैब में शोध कार्य कर रही थी। उसी दौरान उसकी क्रूरता से पेपर कटर से हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात के 40 दिन बाद हत्या कांड से पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में बीएससी आनर्स तृतीय वर्ष के छात्र उदय स्वरूप और लैब टेक्नीशियन यशवीर संधू को सोमवार को देर रात हिरासत में लिया था।

रात में पुख्ता सबूत मिलने पर मंगलवार तड़के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी सुभाष चंद दुबे ने दावा किया कि उदय स्वरूप अधिकारी का रिश्तेदार है। जिसका डीईआई में अपना प्रभाव है। वह शोध छात्रा नेहा से एक तरफा प्रेम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे अश्लील मैसेज भी भेजता था। एक तरफा प्रेम में असफल होने पर उदय ने रेप का षड्यंत्र रच लिया।

15 मार्च 2013 को वह अपने गंदे इरादों के साथ शाम को लैब में गया। उसके साथ लैब टेक्नीशियन यशवीर संधू भी था। नेहा ने उदय का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान उनमें गुत्थमगुत्था भी हुई।

जब उदय रेप में सफल नहीं हुआ तो उसने यशवीर के सहयोग से नेहा के हाथ पैर बांधे और पेपर कटर से हत्या कर दी।

इसके बाद यशवीर संधू लैब से नेहा का सामान और कार लेकर विवि से बाहर चला गया। जबकि उदय लैब को बंद कर पीछे से अपने घर चला गया।

एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान तीसरे दिन से ही उदय संदिग्ध हो गया था। उसके खिलाफ कई ऐसे साक्ष्य मिले थे जो उसे हत्यारा साबित कर रहे थे। लेकिन पुख्ता सबूत कोई नहीं था।


उन्होंने बताया कि लैब में फोरेंसिक टीम को कुछ खून से सने बाल मिले थे। जब उनकी जांच की गई तो उनमें उदय के बाल भी थे। बस उसी आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी उदय पूछताछ में मौन रहा। जबकि यशवीर ने कहा कि वह कुछ नहीं बोलना चाहता। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed