फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   registered case againest kalyan singh and his son

कल्याण सिंह, बेटे और उनकी बहू पर मुकदमा

Sat, 29 Mar 2014 09:29 AM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
registered case againest kalyan singh and his son

बिना अनुमति के प्रचार, रोड शो व कई गाड़ियों का काफिला लेकर चलना पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उनके पुत्र भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह व पुत्रवधू पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


मारहरा थाना प्रभारी ने तीनों सहित 14 लोगों को नामजद किया है। इनके अलावा 200-250 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट कराई है।

'कोई रोड शो नहीं किया'

registered case againest kalyan singh and his son

गुरुवार को कसबा मारहरा में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपने पुत्र व भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी राजवीर सिंह के पक्ष में रोड शो किया। कई गाड़ियों का काफिला साथ था।

सभा भी की, जिसकी अनुमति नहीं ली गई। इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए थाना मारहरा प्रभारी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह, प्रेमलता वर्मा, गोल्डी, गोपाल गुप्ता, सीटू, मोहित वर्मा, अर्जुन, मोहित, धर्मवीर, आशीष, रामौतार गुप्ता, विजय कुमार, ओमप्रकाश सहित 200-250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग कर प्रशासन को भेज दी गई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा विपक्षी पार्टियों के खिलाफ दिए गए भाषणों को भी रिकॉर्ड किया गया है।

राजवीर सिंह, भाजपा प्रत्याशी, एटा लोकसभा क्षेत्र के मुता‌बिक पुलिस आचार संहिता की आड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। हमने कोई रोड शो नहीं किया। पैदल ही कस्बे में घूमे थे। इस बात के गवाह मारहरा के लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed