{"_id":"a0ea82b8-bc07-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"refused-to-marry-the-groom-telling-swarthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांवला दूल्हा देख भड़की दुल्हन, शादी से किया मना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांवला दूल्हा देख भड़की दुल्हन, शादी से किया मना
डीह (रायबरेली)/ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंडबाजे की धुन पर बाराती थिरक रहे थे तो दूल्हा देखने के लिए हर कोई आतुर था। दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी तो वह तमतमा उठी। उसने दूल्हे को सांवला बताकर शादी करने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
अचानक दुल्हन के शादी से इंकार करने पर बैंडबाजे की आवाज बंद हो गई तो धुन पर थिरक रहे बाराती सन्न रह गए।
मानमनौव्वल का दौर चला, लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। आखिर में बिना दूल्हन के ही बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा।
सलोन तहसील क्षेत्र के भटनोसा गांव में एक व्यक्ति की लड़की की शादी थी। जगतपुर थाना क्षेत्र के सिंघापुर भटौली गांव से बारात आई थी। बारात पहुंची तो उसका खूब सेवा सत्कार हुआ।
विज्ञापन
द्वारचार का समय आया। सभी बाराती बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए जनवास से दुल्हन के घर पहुंचे। द्वारचार की रस्में चल ही रही थी कि दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी।
विज्ञापन
अचानक दुल्हन का चेहरा तिलमिला उठा और उसने दूल्हे को सांवला बताकर शादी करने से इंकार कर दिया।
अचानक दुल्हन के शादी से इंकार करने पर बाराती पक्ष के साथ ही जनाती पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। द्वारचार के दौरान होने वाली रस्में रुक गई।
जनाती और बराती पक्ष आपस में बैठकर शादी करने को लेकर बातचीत करने लगे। बावजूद लड़की शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। बात न बनने पर बारात वापस लौट गई।
उधर, सूची चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। किसी पक्ष ने सूची में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।