{"_id":"555f06ca-e92a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rapist-to-be-hanged-till-death-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को काली नदी में फेंकने वाले को 'काली सजा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को काली नदी में फेंकने वाले को 'काली सजा'
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Jul 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला मैनपुरी से जुड़ा है। जहां ढाई साल पहले एक मासूम के साथ रेप हुआ था। आरोपी ने न सिर्फ उसके साथ रेप किया बल्कि उसकी हत्या करके लाश नदी में फेंक दी थी।
विज्ञापन
लगभग ढाई साल बाद उस आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मंगलवार को स्पेशल जज (डकैती) सुनील कुमार ने यह सजा सुनाई।
फुसलाकर ले गया था मासूम को
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव भनऊ में यह घटना 11 जनवरी 2011 को हुई थी।
दरिंदगी का शिकार हुई नौ वर्षीय बालिका गांव में खेल रही थी। तभी गांव का सतीश दुबे उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया।
रेप के बाद दबा दिया था गला
आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए बालिका के शव को काली नदी में फेंक दिया।
जेल में बंद था आरोपी
बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी।
इस दौरान सतीश ने जमानत के लिए आवेदन किया लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। तभी से आरोपी जेल में बंद था।