फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rapid metro_maximum charges 12 rupees

कानपुर की ये छोरी दौड़ाएगी गुडगांव की रैपिड मेट्रो

Thu, 14 Nov 2013 04:00 PM IST
Updated Thu, 14 Nov 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
rapid metro_maximum charges 12 rupees
राजधानी दिल्ली के उपनगरीय इलाके गुडगांव में शुरू देश की पहली निजी मेट्रो रेल सेवा '' रैपिड मेट्रो '' में ट्रेन ऑपरेटर का काम करने वाली प्रिया सचान का कहना है कि पुरुषों के आधिपत्य वाले इस क्षेत्र में खुद को साबित करना एक बडी चुनौती है।
विज्ञापन


बीबीसी से खास बातचीत में सचान ने कहा कि रैपिड मेट्रो को ऑपरेटर और ट्रेन कंट्रोलर की जरूरत थी और उन्होंने इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके बाद इंटरव्यू हुआ और सौभाग्य से वह पास कर गईं।
विज्ञापन


कानपुर की रहने वाली सचान साल 2009 में दिल्ली आईं। भारतीय समाज में जहां आमतौर पर महिलाओं के ट्रेन चलाने के बारे में सोचा तक नहीं जा सकता वहां पर इस पेशे को चुनने वाली सचान का कहना है कि उनका परिवार खुले विचारों वाला है। वे खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्चर्य करते हैं घर वाले

उनके परिवार के लोग यह सुनकर आश्चर्य करते हैं कि वह ट्रेन चलाती हैं। वो उनसे पूछते हैं कि आप कैसे ट्रेन चलाती हैं।

बच्चे भी आश्चर्य से ट्रेन चलाने के बारे में सवाल करते हैं। सचान ने कहा, ''यह मेरे और मेरे आसपास के लोगों के लिए रोमांचक है। कुछ लोग आश्चर्य करते हैं लेकिन अधिकतर लोग गर्व महसूस करते हैं।''


उन्होंने कहा, ''जीवन में हर कोई सफल होना चाहता है और मैंने भी ऐसा ही सोचा। खुद को साबित करने का यह एक अवसर था जिसे मैंने हाथ से जाने नहीं दिया।''

उन्होंने कहा कि हमारे पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के सामने खुद को साबित करने की एक चुनौती है।

उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे नियम बने हैं कि कुछ खास काम केवल पुरुष कर सकते हैं तो कुछ अन्य काम केवल महिलाओं के लिए है। लेकिन ये कुछ नए क्षेत्र हैं जहां हम अपने आप को साबित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर से बाहर निकलकर यहां आना चाहिए और यह साबित करना चाहिए कि ऐसा कोई काम नहीं जिसे महिलाएं नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed