{"_id":"68e50f82-c184-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"raped-her-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वहशी बाप ने नशे में लूट ली किशोरी की आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वहशी बाप ने नशे में लूट ली किशोरी की आबरू
मेरठ/ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
वहशी बाप ने अपनी नाबालिग बेटी की अस्मत लूट ली। चीख पुकार सुनकर परिवार और पड़ोसियों में जाग हो गई।
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मामला मेरठ जनपद के टीपी नगर थानाक्षेत्र का है। यहां मुलतान नगर में एक किशोरी रविवार रात अपने घर की छत पर अकेली सोई हुई थी।
इसी दौरान उसका पिता वहां पहुंचा और जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया।
गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और गिरफ्तार कर थाने ले गई। किशोरी और आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
एसओ रविंद्र यादव ने बताया कि मेडिकल में आरोपी के शराब पीने की पुष्टि हुई हैं। आरोपी राजीव कुमार टैक्सी ड्राइवर है।
तालाब में डूबकर मर जाता
बाप की हैवानियत देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। पत्नी ने आरोपी का काला मुंह कर तालाब में डुबाने की बात कही, वहीं लोग उसको जान से मारने की बात कहने लगे। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की तहरीर पर ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन