{"_id":"d0743fc188d74f0f130db2aa5b0dd825","slug":"rape-with-daughter-and-cousin-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: घर में बेटी और भतीजी की लूट रहा था अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: घर में बेटी और भतीजी की लूट रहा था अस्मत
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रिश्तों की मर्यादा एक बार फिर कलंकित हो गई। एक व्यक्ति काफी समय से अपनी ही बेटी और भतीजी की अस्मत लूट रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार को आखिरकार बेटियों ने हिम्मत जुटाई और मां के साथ महिला थाने पहुंचकर पूरी दास्तां सुना दी। मेडिकल में आरोप की पुष्टि होने के बाद देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सिविल लाइन क्षेत्र के इस परिवार की दो नाबालिग लड़कियां काफी दिनों से मानसिक और शारीरिक यातनाएं झेल रही थीं। मानसिक दबाव और लोक-लाज के डर से वह मुंह नहीं खोल पा रही थीं।
विज्ञापन
गुरुवार को मां ने साहस बढ़ाया तो बेटी और भतीजी आरोपी के खिलाफ मुंह खोलने के लिए तैयार हो गईं। मां दोनों को लेकर महिला थाने में इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा के पास पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने काफी देर उनसे अकेले में बातचीत की।
पीड़ितों का आरोप था कि काफी दिनों से उनका शोषण हो रहा है। पहले बड़ी बहन के साथ भी ऐसा हो चुका है। उनकी बात सुनकर इंस्पेक्टर भी दंग थीं। पहले जांचा-परखा गया कि किसी दूसरी वजह से तो वह आरोप नहीं लगा रही हैं।
पूरी तसल्ली के बाद दोनों लड़कियों का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद अफसरों को विश्वास में लिया गया।
एसओ सिविल लाइंस चंद्रकिरण यादव ने बताया कि बेटी और भतीजी से दुराचार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिश्ते कलंकित करने वाली इस घटना से हर कोई सकते में है।