बाजार गई युवती को किया बेहोश, बंधकर बनाकर रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में एक दलित युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में युवक ने दलित युवती से दुराचार किया और युवती को उसके घर के पास अर्द्धबेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी पर बुधवार की दोपहर लोगों ने थाने पर हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
रुमाल सुंघाकर किया बेहोश
शाहगंज क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती मंगलवार की दोपहर बाजार गई थी। रास्ते में युवक मिला और उसे बहाने से अपने साथ ले गया।
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे नशीला रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके साथ दुराचार किया गया। जब वह कुछ होश में आई तो उसके हाथ-पैर बंधे थे।
उसके चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने हाथ-पैर खोल दिए। घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। परिवारीजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम को आरोपी उसे घर के नजदीक छोड़कर भाग निकला।
परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी पर बस्ती के लोगों में आक्रोश फैल गया। दर्जनों लोग थाना शाहगंज पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
इसके बाद पुलिस हरकत में आई। आरोपी के खिलाफ बलात्कार और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमे को तहरीर दी गई।