{"_id":"a7157330-e21a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rape-allegation-on-up-police-sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा ने लूटी महिला सिपाही की आबरू! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा ने लूटी महिला सिपाही की आबरू!
बिजनौर/ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस के एक दारोगा पर महिला सिपाही का एक साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। बरेली जोन के आईजी के निर्देश पर मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
आईजी बरेली जोन मुकुल गोयल से एक पत्र के माध्यम से शिकायत की गई थी कि एक थाने पर बतौर प्रभारी रहे दारोगा ने तैनाती के दौरान एक महिला सिपाही को अपने झांसे में फंसा लिया।
विज्ञापन
शादी करने का झांसा देकर उसका एक साल तक यौन शोषण करता रहा। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। उस पीड़ित महिला सिपाही ने कई बार दारोगा पर शादी करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
इज्जत के डर से महिला सिपाही अपना मुंह खोलने से भी डर रही है। आईजी ने चांदपुर के सीओ सीपी सिंह को इस मामले की जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
एसपी राजेश कृष्ण के मुताबिक इस मामले में आईजी जोन के आदेश पर सीओ चांदपुर जांच कर रहे हैं। महिला सिपाही के भी बयान लिए गए है। जांच जारी है।
एसपी ने बताया जिस एसओ पर आरोप लगाए गए हैं वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।