फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape accused Gayatri Prajapati arrested from Lucknow

गैंगरेप मामलाः 14 दिनों के लिए जेल भेजे गए गायत्री प्रजापति, नार्को टेस्ट की रखी मांग

Wed, 15 Mar 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह Updated Wed, 15 Mar 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
Rape accused Gayatri Prajapati arrested from Lucknow
लखनऊ में गिरफ्तार हुआ गायत्री प्रजापति - फोटो : ANI
यूपी के पूर्व मंत्री और रेप का आरोपी गायत्री प्रजापति को पुलिस ने लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद प्रजापति को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। प्रजापति को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रजापति को लखनऊ में एसटीएफ ने धर दबोचा।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रजापति को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है। वहीं यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) दलजीत सिंह ने बताया कि इस मामले के सभी सातों आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, गायत्री प्रजापति ने अपना नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रजापति ने कहा कि इस घटना के नार्कों टेस्ट हो, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन

 


 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गायत्री प्रजापति समेत 5 लोगों के खिलाफ बीते 18 फरवरी 2017 को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। गायत्री समेत अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 511, 376 डी पॉक्सो एक्ट 3/4 में मामला दर्ज हुआ था। प्रजापति समाजवादी पार्टी के टिकट पर अमेठी से विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था,लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी गायत्री विवादों में रहे हैं।
इससे पहले यूपी पुलिस व एसटीएफ ने इसी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था । मामले में आरोपी को शरण देने के लिए गायत्री के दो बेटों को ‌हिरासत में लिया गया था। यूपी चुनाव के दौरान विपक्षी दलों ने भी गायत्री के फरार होने व रेप में आरोपी होने का मुद्दा बनाया था, जिससे अखिलेश सरकार बैकफुट पर आ गई थी।



Read Also : जानिए, क्यों सरकार की मजबूरी बन गए गायत्री प्रसाद प्रजापति

साल 2002 तक गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके परिवार का नाम गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों की लिस्ट में था। परिवार की गरीबी दूर करने के लिए उन्होंने प्रापर्टी डीलरों के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्होंने राजनीति में भी घुसपैठ शुरू कर दी। बात 2010 की है यूपी के विधानसभा चुनावों में दो साल का समय बाकी था तभी गायत्री ने अमेठी जिले के एक बड़े सपा नेता का दामन थाम लिया।


बातों से दूसरों को साधने में माहिर प्रजापति ने एक डेढ़ साल की कसरत में ही अपने लिए अमेठी से टिकट का जुगाड़ भी कर लिया। जिले के एक वरिष्ठ सपा नेता भी बताते हैं कि गायत्री का मुकाबला अमेठी के राजा संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह से था ऐसे में उनके जितने की उम्‍मीद भी किसी को नहीं थी। लेकिन यहीं गायत्री की किस्मत चमकी और उन्होंने अमिता सिंह को मात देकर विधानसभा की चौखट चूम ली।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed