फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth trapped for posting Pakistan Zindabad, report filed

पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट करने पर फंसा युवक, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth trapped for posting Pakistan Zindabad, report filed
मिलक (रामपुर)। पुलिस ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की टीम हारने पर पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नसीराबाद निवासी दानिश ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान रविवार को हुए मैच में टीम इंडिया की हार के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। इसके खिलाफ विहिप के जिला सह मंत्री मुकेश पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को पुलिस को संबंधित पोस्ट का स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

आरोप था कि युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट 24 अक्तूबर को भारत के क्रिकेट मैच हारने पर की थी। तहरीर में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्ट के जरिए माहौल बिगाड़ने और वैमनस्यता पैदा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक अपराध पूरन चंद को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed