फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth transporting illegally cut wood falls along with his bike; injured.

Rampur News: अवैध रूप से लकड़ी काटकर ले जा रहा युवक बाइक समेत गिरा, घायल

Wed, 17 Jun 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth transporting illegally cut wood falls along with his bike; injured.
बिलासपुर। क्षेत्र के आरक्षित डंडिया जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर बाइक से ले जा रहे एक युवक की बाइक सोमवार शाम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बाइक पर लदी लकड़ी के नीचे दबकर युवक घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों और किसान नेताओं ने वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए अवैध कटान पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे एक युवक आरक्षित डंडिया जंगल से पेड़ों की लकड़ी काटकर बाइक पर लादकर बेगमाबाद-सराय कदीम रोड की ओर जा रहा था। बेगमाबाद मोड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से पुलिस की गश्ती गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस वाहन को देखकर युवक हड़बड़ा गया और बाइक से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन

बताया गया कि बाइक पर बंधी करीब तीन क्विंटल से अधिक लकड़ी और बाइक युवक के ऊपर गिर गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद लकड़ी और बाइक हटाकर युवक को बाहर निकाला। उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीण उसे पास के एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आरक्षित वन से लगातार अवैध कटान हो रहा है और लकड़ी ईंट भट्ठों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने इस मामले में वन कर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला प्रवक्ता निरपजीत सिंह का कहना है कि आरक्षित वन क्षेत्र में दिन-रात अवैध कटान हो रहा है। इस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।

0000
अवैध कटान और हादसे की जानकारी संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -आलोक शर्मा, वन रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed