फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth Spreading Rumors of Petrol Crisis Arrested

Rampur News: पेट्रोल संकट की अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth Spreading Rumors of Petrol Crisis Arrested
टांडा(रामपुर)। रामपुर जिले में पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल कर अफवाह फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने किसी अन्य जनपद की फोटो को रामपुर का बताकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की थी। पुलिस ने 26 मार्च को करीब डेढ़ बजे टांडा-लालपुर मार्ग से आरोपी ताहिर निवासी ग्राम अहमदाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 25 मार्च को सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर यह दावा किया था कि रामपुर जिले में पेट्रोल पंपों पर तेल की भारी कमी हो गई है। वह फोटो किसी अन्य स्थान की थी।
विज्ञापन

इस भ्रामक सूचना से लोगों में अनावश्यक दहशत और भ्रम फैल गया था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि भ्रामक जानकारी साझा कर लोगों में भ्रम फैलाने पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed