फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth's future secured in Congress: Naved Mian

युवाओ का भविष्य कांग्रेस में सुरक्षित : नवेद मियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Youth's future secured in Congress: Naved Mian
रामपुर के नूरमहल में युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश कुमार मैक्स का स्वागत करते पू? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। नूरमहल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश कुमार मैक्स का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नवेद मियां ने कहा कि युवाओं का भविष्य कांग्रेस में सुरक्षित है। देश की राजनीति में युवाओं को आगे बढ़ाने का काम सिर्फ कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस एक विचारधारा और आंदोलन का नाम है जिसने हमेशा देशहित की बात की है। कांग्रेस ने कभी भी सत्ता के लिए राजनीति नहीं की। कांग्रेस ने देश के विकास के लिए राजनीति की है। आज हमारे देश का किसान भीषण ठंड में सड़क पर अपनी मांगों और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन उसकी लड़ाई को भी गलत रूप में दर्शाया जा रहा है। देश का युवा बेरोजगार हो चुका है। देश में महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की नीतियों को घर-घर जाकर बताएं। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नोमान खां, काशिफ खां, अकरम सुल्तान, शारिब अली खां, जिवेंद्र गंगवार, हरीश गंगवार, बब्लू शर्मा, राजा खां, इमरान अजीज, महफूज खां, खुशनूद खां, बिलाल खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed