फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth of Rampur: Government should bring regular recruitment, women should get more job opportunities

रामपुर के युवा: सरकार नियमित तौर पर भर्ती लाए, महिलाओं को नौकरी के ज्यादा अवसर मिले ... तभी समाज आगे बढ़ेगा

Fri, 05 Apr 2024 01:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 01:57 PM IST
सार

रामपुर के युवा वोटरों से अमर उजाला ने बातचीत की। युवा मतदाताओं ने कहा कि सरकार को रोजगार-शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें स्वरोजगार और सरकारी नौकरी में ज्यादा मौके देने चाहिए। जिससे समान तरक्की कर सके। 

विज्ञापन
Youth of Rampur: Government should bring regular recruitment, women should get more job opportunities
रामपुर में अमर उजाला से बातचीत करती छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रामपुर पहुंच चुका है। टीम ने युवा वोटरों और छात्रों से बात की। सभी ने अपने विचार खुलकर रखे। छात्रा इल्मा ने कहा कि महिलाओं को नौकरी के ज्यादा अवसर देना चाहिए। इससे समाज का तेजी से विकास होगा।

विज्ञापन


महिलाएं आगे बढ़ें, हम किसी से कम नहीं हैं। लड़कियों और लड़कों में कोई फर्क नहीं है। अभी भी लड़कियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कविता ने कहा कि प्रदेश में सबको रोजगार देने वाली सरकार होनी चाहिए।
विज्ञापन


अगर सरकारी नौकरी न हो तो स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। एक मतदाता ने कहा कि गांव तक योजनाएं नहीं पहुंच पाती। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। अंशिका ने कहा कि पेपर लीक होने के कारण युवाओं को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीक होने वाले पेपरों को दोबारा करवाना चाहिए। छात्रा कुमकुम भारती ने कहा कि शिक्षा हासिल करने के लिए भारी फीस चुकानी पड़ती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

सरकार को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। छात्रा कविता गंगवार ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती करवानी चाहिए। जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। सालों तैयारी के बाद भी 2018 से वेकेंसी नहीं आ रहीं हैं। कई युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नौकरी नहीं मिल पा रही है।

एक अन्य छात्रा ने कहा कि सरकार रोजगार और शिक्षा के साथ महिलाओं को सशक्त करेगी तो देश तरक्की करेगा। छात्रा माया ने बताया लागू योजनाओं की सरकार को निगरानी करनी चाहिए। छात्रा खुशनुमा अंसारी ने बताया कि शिक्षा के साथ रोजगार के साधन सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।


नौकरी सरकारी हो या प्राइवेट हो मिलनी चाहिए। नीतू ने कहा नेता चुनाव में दौरान ही वादे करते हैं। चुनाव के बाद नजर नहीं आते हैं। परिवार के लोग बच्चों को नौकरी और अच्छे रोजगार के लिए शिक्षा देते हैं। हिंदू मुस्लिम और लड़का- लड़की ये कुछ नहीं है, सरकार को शिक्षा सस्ती के लिए काम करना चाहिए।
 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed