{"_id":"60e2efe48ebc3ec75a7ad38f","slug":"youth-jumped-to-save-drowning-teenager-in-pond-both-died-by-drowning-there-was-a-ruckus-in-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: तालाब में डूब रहे किशोर को बचाने कूदा युवक, दोनों की डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: तालाब में डूब रहे किशोर को बचाने कूदा युवक, दोनों की डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 05 Jul 2021 05:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 05 Jul 2021 05:11 PM IST
सार
चीखपुकार की आवाज सुनकर नंदकिशोर उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। बताया जाता है कि तालाब की गहराई अधिक होने की वजह से दोनों की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
रामपुर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी नंदकिशोर पुत्र अमर सिंह (35) गांव के ही तालाब में भेड़ बकरियों को नहलाने के लिए गया था। उसके साथ गांव का ही वाजिद (17) पुत्र जमील भी गया था। दोनों बकरियों व भेड़ों को नहला ही रहे थे कि अचानक वाजिद पानी में डूबने लगा।
चीखपुकार की आवाज सुनकर नंदकिशोर उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। बताया जाता है कि तालाब की गहराई अधिक होने की वजह से दोनों की डूबकर मौत हो गई। वहीं, घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
चीखपुकार की आवाज सुनकर नंदकिशोर उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। बताया जाता है कि तालाब की गहराई अधिक होने की वजह से दोनों की डूबकर मौत हो गई। वहीं, घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन