{"_id":"66e78026a0dd057dfc0229d7","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-rampur-news-c-282-1-rmp1006-129966-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Mon, 16 Sep 2024 06:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)। सड़क हादसे में घायल पटवाई के युवक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पटवाई पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
10 सितंबर को सैफनी थाना क्षेत्र के दिविया नगला गांव निवासी मुरारी लाल का बेटा रिंकू (18) बाइक से पटवाई के खिरका गांव से अपने बहनोई होम सिंह के साथ जा रहा था। रास्ते में पटवाई-जौलपुर रोड़ पर सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे महमूदपुर गांव निवासी गुड्डू ने टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। 13 सितंबर को घायल रिंकू की उपचार के दौरान मौत हो गई। अब पुलिस ने इस मामले में गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।